life ka matlab kya hota hai:-लोग पूछते हैं लाइफ का मतलब क्या होता है लाइफ के बारे में बहुत सारे लोगों ने अपने-अपने मतलब निकाले हैं। लेकिन कुछ इतिहास में लिखे गए वेद पुराण के आधार पर जीवन का मतलब कर्म करते रहना है लेकिन आप जो कर्म कर रहे हैं उसके बारे में आपको ज्ञान होना चाहिए।

बिना विचारे अगर आप कोई भी कर्म करते हैं तो आपको नुकसान होता है और बाद में पछतावा भी होता है लेकिन अगर आप किसी भी कर्म को सोच विचार कर शुरू करते हैं तो इसमें आपका भी भला होता है और आप जहां रहते हैं वहां के लोगों का उसे समाज का और आपके देश का भी भला होता है।
जीवन में पुरुषार्थ से कर्म करना जरूरी होता है | jiwan me purusarth karna kyo jaruri hota hai
जीवन में पुरुषार्थ से किसी भी कार्य को करना जरूरी है क्योंकि पुरुषार्थ एक ऐसी चीज है जो आपको आपके मोक्ष के द्वार खोल देती है किसी भी काम को निस्वार्थ भाव से करना किसी भी काम को मानव सेवा के भाव से करना, कोई भी ऐसा काम जो दूसरे के हितों की रक्षा करता हो ऐसे काम को एक पुरुषार्थ व्यक्ति ही कर सकता है इस तरह किए गए कर्म को पुरुषार्थ से कर्म करना कहते हैं।
जीवन में अपना उद्देश्य कैसे चुने ?| apne life ka goal kaise banaye
जीवन (life) में सबका अपना अपना उद्देश्य होता है लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलता है वह अपनी आत्मा की आवाज ना सुने ऐसा व्यक्ति का जीवन उद्देश्य हीन तब हो जाता है जब उसे कार्य से किसी मानव जाति का भला नहीं हो रहा है किसी देश का भला नहीं हो रहा है और ना ही किसी समाज का भला हो रहा है।
इसलिए कभी भी अपने जीवन का उद्देश्य चुनने से पहले एक बात का हमेशा ख्याल करना चाहिए की इस उद्देश्य से किसका भला होने वाला है अगर आपने अपने जीवन में कोई उद्देश्य चुना है जिससे मानव जाति की जिंदगी बेहतर हो सकती है .
तो आपका जीवन का उद्देश्य बढ़िया है इसे एक सेवा भावना से देखना ही किसी भी व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य सार्थक बनता है अन्यथा उसे व्यक्ति का उद्देश्य सही नहीं हो सकता।
जो व्यक्ति करता है वह साधुवाद | shadhuwad ka karm
आप किसी भी कार्य को करते हैं तो उसे कुछ फायदा और कुछ नुकसान होता ही है लेकिन हमें यह देखना चाहिए कि हम जो कार्य कर रहे हैं या हम जो भी अपने जीवन में उद्देश्य बना रहे हैं उसे सभी मनुष्यों का भला ही होगा, संसार का भला ही होगा .
और जब किसी व्यक्ति के उद्देश्य से सभी मानव जाति का भला ही होता है तब जाकर उसे व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य सही माना जाता है और तभी उसे व्यक्ति का जीवन सार्थक माना जाता है इस तरह के कार्य को जो व्यक्ति करता है वह साधुवाद के नजरिए से ही कर सकता है। ।
साधुवाद क्या होता है ? (sadhuwad kya hai)
साधुवाद से मतलब होता है कि हम सिर्फ अपनी जिंदगी के बारे में नहीं विचार कर रहे हैं हम किसी ऐसे विषय पर कार्य कर रहे हैं जिससे संपूर्ण मानव जाति का भला ही होगा, यदि कोई व्यक्ति साधुवाद में होता है.
तो वह उसे देश का सबसे ज्यादा भला कर सकता है उसे देश के लोगों का अपने सेवा भावना के जरिए जिंदगी सुधर सकता है अपने देश के लोगों की जिंदगी को बदल सकता है।
यदि कोई व्यक्ति इस तरह से कार्य करता है कि उसे कार्य में उसका निजी हित न हो और मानव की सेवा मात्र ही उसका हित बन जाए, ऐसे व्यक्ति के अंदर साधुवाद होता ही है।
ज्यादातर लोगों का मत होता है की साधुवाद का मतलब अकेले रहना दुनिया छोड़ देना सन्यास ले लेना, और जिम्मेदारियां से भाग जाना है।
लेकिन ऐसे लोगों को एक सीमित ज्ञान होता है क्योंकि प्रकृति का नियम सबके लिए समान रूप से है यदि आपके पास खाने के लिए भोजन है तो आपको सबसे पहले इस प्रकृति को क्योंकि इस भोजन को भले अपने कमाया है लेकिन इस भोजन को आप बना नहीं सकते इस भोजन को प्रकृति ने बनाया है।
विचारों में बहुत बड़ा फर्क होता है (sahi vichar kya hota hai)
हर एक व्यक्ति का विचार उसके किए गए भोजन से प्रभावित होता है किस प्रकार भोजन करता है और कैसे भोजन करता है उदाहरण के लिए।
आप किसी भोजन को आप अकेले खा सकते हैं इससे आपका पेट भरेगा इससे आपके बल (force) की प्राप्ति होगी। लेकिन अगर इसी भोजन को आप दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक बांटकर खाते हैं,
तो इस भोजन से आपने सिर्फ खुद का पेट नहीं भरा बल्कि अपने उसे दूसरे व्यक्ति का भी पेट भर दिया और वह भी प्रेम पूर्वक तो इससे आपके शरीर में एक अलग प्रकार की अनुभूति होती है।
इस तरह की क्रिया यदि कोई व्यक्ति करता है तो उसके विचार बदलने लगते हैं यानी यदि कोई व्यक्ति है जो अकेले भोजन कर रहा है तो उसका विचार और दूसरा व्यक्ति है जो मिल बाटकर भोजन कर रहा है तो उसके विचारों में बहुत बड़ा फर्क होता है।
जीवन को सार्थक कैसे बनाते हैं? (apne jiwan ko sahi kaise kare)
यदि आप आप अपनी जिंदगी अधूरेपन में बिताते हैं तो आपको कभी भी शांति नहीं मिल सकती। लेकिन यदि आप अपने जीवन को पूर्ण तरीके से जीते हैं तो इससे आपको हर दिन शांति मिलती है।
आजकल के लाइफ में लोगों को शांति नहीं मिलती क्योंकि लोग अपने जीवन में इतनी ज्यादा फालतू की चीजों को जगह देते हैं कि वह अपने जीवन का उद्देश्य ही भूल जाते हैं कि आखिर उनका जीवन किस लिए हुआ था।
सुकून की जिंदगी जीना और अशांति की जिंदगी जीना दोनों में फर्क होता है सच की जिंदगी जीना और झूठ की जिंदगी जीना दोनों में फर्क होता है।
यदि कोई व्यक्ति ऐसे लाइफ को समझता है कि वह हर दिन अपने कर्म से किसी का भला कर रहा है और वास्तव में उसके कार्य से लोगों का भला हो रहा है तो उसकी जिंदगी में सुकून और शांति जरूर रहेगी।
वहीं पर कोई ऐसा व्यक्ति है जो अपने जीवन को सिर्फ अपने परिवार के जीवन पूर्ति करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है और उसके कार्य से दूसरे मानव जाति का कोई भला नहीं होता बल्कि दूसरे लोगों के जीवन पर बाधियाँ आ रही है.
ऐसे में वह व्यक्ति अशांति की जिंदगी व्यतीत करेगा और उसके जीवन में कभी शांति नहीं आ सकती जब तक कि वह हर एक दिन या किसी व्यक्ति की सेवा करें या अपने कर्मों से मानव जाति का भलाई करें।
लाइफ में क्या काम करें कि लोगों की भलाई हो | life me kya kaam kare
जीवन (life) का एकमात्र उद्देश्य लोगों की भलाई करना और इस कार्य को करने से जो भी आपको फल प्राप्त होता है उसे अपनी जिंदगी को चलाना ही आपकी जिंदगी को सफल बना सकता है और दूसरे लोगों की जिंदगी भी सफल बना सकता है।
यदि कोई व्यक्ति किसी ऐसे कार्य में जुटा हुआ है जो की संपूर्ण मानव जाति के भलाई का उद्देश्य लेकर चलती है तो भी वह लोगों की भलाई ही कर रहा है। और यदि कोई व्यक्ति हर दिन किसी ऐसे कार्य को कर रहा है जिससे एकमात्र मानव की भी सेवा होती है तो ऐसे भी वह व्यक्ति लोगों की भलाई ही कर रहा है।
कार्य कोई भी करें लेकिन उसे कार्य का परिणाम किसी व्यक्ति की सेवा करना अथवा भला करना है तो वह कार्य ही आपको सफल बना सकती है,
आपको वह कार्य करने से पहले सिर्फ यह विचार करना है कि इस कार्य से मानव जाति का भला ही हो सकता है बुरा नहीं हो सकता ऐसा कार्य करके आप अपनी life (जीवन) का मतलब बहुत बड़ा बना देते हैं।
निष्कर्ष – लाइफ (life) का मतलब क्या है | जीवन का मतलब क्या होता है | real meaning of life
अगर इस पूरे लेख को पढ़ने के बाद निष्कर्ष निकाला जाए तो हमें यह मालूम पड़ता है कि ईश्वर के द्वारा दी जाने वाली किसी भी व्यक्ति की जिंदगी दूसरे व्यक्ति की सेवा करने के लिए ही है और इसी से उसको शांति और परम शांति मिल सकती है.
क्योंकि दूसरे व्यक्ति की सेवा करना ही भगवान की सेवा करना है और मानव जाति का भला करना ही परमात्मा की सच्ची प्रार्थना और सेवा है.
यदि आपको इस लेख के बारे में कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट में अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं आपको अपने प्रश्नों का सार्थक जवाब जल्दी ही दिया जाएगा.
- why is my whatsapp not working : whatsapp काम नहीं कर रहा है क्यों
- इंस्टाग्राम APK कैसे डाउनलोड करें
- whatsapp ki sthapana kab hui thi ?
- Body Weakness Reasion : शरीर में कमजोरी के लक्षण, क्यों होते हैं और क्या करना चाहिए
- HDFC Bank Credit Card Kya Hai -Puri Jankari (Full Guide)
- Minecraft का मतलब क्या होता है? (Full Information – 2000+ Words)
” हर व्यक्ति जो पृथ्वी पर जन्म लेता है वह अपने जिंदगी में कभी न कभी अपने जीवन के बारे में जरूर विचार करता है और लाइफ का मतलब ढूंढता है लेकिन उसकी यात्रा तभी खत्म हो सकती है जब उसको यह एहसास हो जाए कि दूसरों की भलाई करने में ही परमात्मा की सच्ची पूजा है और उसी से इस जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है”
to be continue
