Rahul gandhi prayagraj news :प्रयागराज पहुचें राहुल गांधी संविधान सम्मान समारोह को करेंगे संबोधित 

Rahul gandhi prayagraj news : प्रयागराज पहुचें राहुल गांधी संविधान सम्मान समारोह को करेंगे संबोधित : राहुल गांधी कांग्रेस सांसद शनिवार को प्रयागराज मे संविधान सम्मान सम्मेलन मे शामिल होंगे । यह कार्यक्रम इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेन्शन सेंटेर मे होगा । इसमे संविधान से जुड़े अलग – अलग पहलुओ पर चर्चा होगा । सम्मेलन मे राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे ।  

कांग्रेस सांसद और लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज मे संविधान सम्मेलन मे शामिल होंगे इसमे वो समापन भाषण देंगे राहुल गांधी करीब 4 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुचेंगे वहाँ से सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे । 

यह कार्यकर्म इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटेर मे होगा । सम्मेलन मे राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे संविधान सम्मान सम्मेलन का यह आयोजन सिविल सोसाइटी कि तरफ किया जा रहा है । कांग्रेस पार्टी इसमे सहयोगी कि भूमिका मे रहेगी । 

पहलुओ पर होगी चर्चा संविधान से जुड़े (rahul gandhi speech)

इसमे संविधान से जुड़े पहलुओ पर चर्चा होगी । उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी संविधान और आरक्षण के बहाने केंद्र और यूपी सरकार पर निशान साध सकते है । कार्यक्रम का टॉपिक भी संविधान का सम्मान और उसकी रक्षा करने से जुड़ा हुआ है । 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव मे लखनऊ मे संविधान बचाने को लेकर एक कार्यक्रम हुआ था । उसी क्रम को आगे  बढ़ते हुए प्रयागराज मे दूसरा कार्यकर्म शनिवार को होने जा रहा है । 

राहुल गांधी – अजय रॉय चर्चा में सत्र बोलेंगे

अजय रॉय ने बताया कि इस कार्यकर्म मे राहुल गांधी को मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित किया गया है इस सम्मेलन मे देशभर से व्यक्त शामिल हो रहे है ये सभी संविधान पर अपने अपने विचार रखेंगे । राहुल गांधी शाम करीब 4 बजे हवाईअड्डे पर उतरेंगे 4:30 बजे कार्यक्रम मे शामिल होंगे । कार्यक्रम मे परिचर्चा सत्र भी रखा गया है। 

प्रदेश मे कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इसमे सांसद राहुल गांधी अपने विचार रखेंगे । यह सत्र करीब डेढ़ घंटे का होगा उधर शुक्रवार को राहुल गांधी ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मानरेगा कि वर्षगांठ पर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया । उन्होंने कहा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तमाम आलोचनाओ के बावजूद इस कार्यक्रम पर भरोसा तो कर रहे , लेकिन इसे कमजोर भी कर रहे है ।