शरीर में ऊर्जा लाने का सबसे तेज तरीका | Body me energy kaise laye

शरीर में ऊर्जा कैसे लाएं / Sharir me taakat kaise laye : शरीर में ऊर्जा (energy) लाने के लिए कुछ चीजें हैं जो आप करके अपने बॉडी में ऊर्जा का स्तर बढ़ा सकते हैं । इसके लिए आपको पूरे 1 सप्ताह का समय देना चाहिए यदि आप यहाँ दी गई जानकारी को पूरा नहीं जानेंगे तो आप Body में एनर्जी नहीं बढ़ा सकते। क्योंकि ये एक आयुर्वेदिक तरीका है और यौगिक विधि है । यहाँ दी हुई बातों को ध्यान से समझें और फिर अपने शरीर को ताकतवर बनाएं । यदि आप कमजोर (weak) महसूस कर रहें हैं तो आपको लगता है कि आप ज्यादा अच्छे पकवान खाकर बहुत जल्दी एक शक्तिशाली इंसान बन सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं होता है ।

शरीर में ऊर्जा लाने का सबसे तेज तरीका | body me energy kaise laye

सबसे पहले आपको कुछ योग और प्राणायाम करने चाहिए जिनमे योग के लिए आप सूर्यनमस्कार को और प्राणायाम के लिए भस्त्रिका करें और फिर अनुलोम विलोम करें हरेक को 5 5 मिनट करें। सुबह में 6 बजे उठें और 1 ग्लास पानी पियें फिर कुछ टहले और फिर शौच क्रिया इसके बाद खुली जगह पर आलथी पालथी मारकर बैठ जाएँ ।

और भस्त्रिका प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम को 10 मिनट तक करें । ध्यान रहे आपको प्राणायाम सूर्यनमस्कार के बाद ही करना है ।

यदि आप को लगता है कि आपके शरीर में ऊर्जा की कमी है और आपको इसे बढ़ाना है कहने का मतलब ये है कि आपके शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है तो आप ज्यादा भोजन (meal) करके आप अपने शरीर को और कमजोर बना रहे हैं तो सवाल ये है कि आखिर कैसे इस समस्या का समाधान किया जाए और कैसे अपने शरीर में ऊर्जा लाया जाए ?

शरीर में ऊर्जा कैसे लाएं || Body mein energy kaise laye || Sharir me taakat kaise laaye

यहाँ आपको जो जानकारी दी जा रही है वो अनुभव के आधार पर बताई जा रही है तो इसका मतलब है कि ये काम (work) करता है लेकिन आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है और फिर आप देखेंगे कि ये कैसे काम कर रहा है । तो शरीर में ऊर्जा का प्रमुख सोर्स भोजन है लेकिन इसे हमे खाने का तरीका बदलना है और लिए पहले अपने शरीर पर कुछ कार्य करना है और इसमे कुछ समय लगता है इसलिए हमने भी आपको कम से कम 1 week का समय देने के लिए कहा था ।

  1. सबसे पहले आपको अपने शरीर की सफाई (body clean) करनी है
  2. पहले दिन आपको क्या करना है – आप जितना सुबह के समय जितना खाते हैं उसमे से आधा करके खाएं और रात का भोजन सुबह के भोजन से भी आधा करें ।
  3. दूसरे दिन आपको दोपहर के समय भोजन करना है और रात को बिना भोजन किये ही सो जाना है ।
  4. तीसरे दिन आपको पूरे दिन सिर्फ फल खाना है मात्रा जितना भूख लगे उसका 1 /3 हिस्सा
  5. पाँचवे दिन आपको पूरे दिन कुछ नहीं खाना है सिर्फ पानी पियें हर 2 घंटे में 1 ग्लास और रात को 1 समय भोजन करें ।
  6. छठे दिन आपको आपको पहले के मुकाबले शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ दिखने लगेगा ।
  7. सातवें दिन आपको सुबह में पहले की तरह भोजन करें लेकिन (1 / 3 मात्रा में ) और रात का भोजन 1 /4 होना चाहिए

शुरुआत के दिनों में आपको कुछ असर नहीं होगा लेकिन तीसरे दिन से आपको कमजोरी जाती हुई दिखेगी और आप खुद को ऊर्जावान पाएंगे। यदि आप ऊपर के बताए गए तरीके से अपने शरीर के ऊपर कार्य करते हैं तो आप पाएंगे कि शरीर में ऊर्जा (energy) बढ़ रही है और यदि आप आगे सातवें दिन कि तरह रोजाना रूटीन रखते हैं तो आपके body में urja बढ़ने लगेगा और कुछ समय के बाद आप खुद को ताकतवर महसूस करेंगे ।

स्वस्थ रहने के लिए ध्यान रखें वाली बातें :

  1. हमेशा खाने के 1 घंटा पहले और 2 घंटे बाद पानी पियें
  2. पानी हमेशा थोड़ी थोड़ी मात्रा में पीना चाहिए
  3. रात का भोजन सुबह के भोजन का बिल्कुल आधा होना चाहिए
  4. सप्ताह में 1 दिन का उपवास रखें तो और बेहतर है यदि आप ज्यादा शारारिक परिश्रम नहीं करते हैं तो
  5. हमेशा अच्छा विचार करें इसका हमारे शरीर पर बहुत फरक पड़ता है
  6. मौसम के अनुसार सब्जी , फल और दालों का सेवन करें ।

Disclamer : यहाँ दी हुई जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए है लेखक किसी को सलाह नहीं देता या किसी व्यक्ति को बाधित नहीं करता कि वो यहाँ दी गई जानकारी को माने । आप यदि ऊपर बताए गए कार्य करते हैं तो आपको निच्छित लाभ होगा । लेकिन यदि आपको कोई बीमारी है तो आप किसी डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें ।