Trading se paise kaise kamaye :- नमस्कार दोस्तों , क्या आप जानते हैं ? ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए ?, अगर आप नहीं जानते हैं , तो ये लेख आपके लिए ही हैं , इस लेख में आपको ट्रेडिंग के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान मिलेगा ।
ट्रेडिंग ऐप से पैसे कमाने और ट्रेडिंग के बारे में जानकारी लेने से पहले आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना और अच्छे से समझना होगा , तभी आप ट्रेडिंग से पैसे कमा सकते हैं । अन्यथा ट्रेडिंग से पैसा कमाना तो दूर की बात है , बल्कि आपका बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है , तो आइए जानते हैं Trading App से पैसे कैसे कमाए जाते हैं।
आजकल बहुत से लोग घर बैठे ही मोबाईल से online trading कर के लाखों रुपये छाप रहें हैं । कुछ लोग तो ऐसे भी हैं। जो हर दिन सिर्फ कुछ घंटे में ऑनलाइन ट्रेडिंग करके हजारों से लाखों रुपये कमा रहें हैं । पर आपके लिए इसका मतलब यह तो नहीं हैं , कि ऑनलाइन ट्रेडिंग में सिर्फ प्रॉफ़िट ही होता हैं ।

बल्कि कई बार प्रॉफ़िट कि वजह से आपको कुछ लॉस भी उठाना पड़ सकता हैं । इसीलिए अगर आप बिना सीखे ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू करते हैं। तो आप कभी भी ऑनलाइन ट्रेनिंग से पैसा नहीं कमा सकते हैं । यह आपके लिए सबसे Best होगा कि पहले आप जानकारी ले लीजिए , ऑनलाइन ट्रेडिंग क्या हैं ? और यह ट्रेडिंग में कैसे काम करता हैं ?
क्योंकि आज मैं आपको ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसे कमाने के उन सभी 9 तरीकों के बारे में बताने जा रहा हुँ , जो सभी नए और पुराने ऑनलाइन ट्रेडिंग में लोग USE करते हैं । तो आइए अब जानते हैं , विस्तार से ।।
ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाएं
ट्रेडिंग एक ऐसी स्कील है। जिसे अगर आप सीख लेते हैं , तो आप बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। आप जानते होंगे , कि कुछ लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग एप्स के माध्यम से पैसा कमाते हैं , और कुछ लोग शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके पैसा कमाते हैं। कुछ लोग कमोडिटी बाजार सोना , चांदी , कच्चा तेल और भी कई चीजें आदि में व्यापार करते हैं ।
और कुछ विदेशी मुद्रा बाजार रुपया , डॉलर , पाउंड जैसे मुद्राएं में व्यापार करते हैं। इसके अलावा क्रिप्टो करेंसी मार्केट में ट्रेडिंग करके भी पैसा कमाते हैं , जो दूसरों की तुलना में थोड़ा जोखिम भरा हुआ होता है । आइए जानते हैं , उन 9 Online ट्रेडिंग उपाय के बारे में विस्तार से।
ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए 9 महत्वपूर्ण उपाय हैं
1. ऑनलाइन ट्रेडिंग शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं :- ऑनलाइन ट्रेडिंग शेयर बाजार में व्यापार करने के लिए आपको सबसे पहले किसी ब्रोकर के पास एक डीमैट Account खोलना होगा । फिर डीमैट Account को Bank Account से लिंक करना होगा और उसमें पैसे डालना होगा , अब आप शेयर बाजार में शेयर खरीदना एवं बेचना शुरू करके पैसा कमा सकते हैं ।
शेयर बाजार में आप ऑनलाइन ट्रेडिंग से पैसे कमा सकते हैं , जैसे कि इंट्राडे ट्रेडिंग , स्विंग ट्रेडिंग , ऑप्शन ट्रेडिंग आदि कई तरह कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए से आप पैसे कमा सकते हैं । वैसे तो इंट्राडे ट्रेडिंग में आपको वही दिन में शेयर खरीदना buy करना और बेचना होता हैं ।
जबकि जो स्विंग ट्रेडिंग है , उसमें आप अपने शेयर को खरीदकर BUY करके कुछ दिनों से कुछ महीनों के अंदर बेचकर पैसे कमा सकते हैं ।
ऑप्शन ट्रेडिंग की बात करें तो यह इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग से ज्यादा जोखिम से भरा रिस्की है , क्योंकि इसमें आपका पूरा पैसा कुछ ही समय में जीरो हो सकता है , या घटना शुरू हो जाता है , फिर भी ज्यादातर लोग ऑप्शन ट्रेडिंग की ओर प्रभावित हो जाते हैं। क्योंकि इसमें आप कम पैसे में ज्यादा शेयर के लॉट्स खरीद सकते हैं। और बहुत ही जल्दी पैसे कमा सकते हैं ।
2. निफ्टी एवं बैंकनिफ्टी में ट्रेडिंग करके पैसे कैसे कमाएं :- स्टॉक में ट्रेडिंग करने के बजाय अगर आप निफ्टी या बैंकनिफ्टी जैसे सूचकांकों में ट्रेडिंग करते हैं , तो आपको कभी भी लिकविडिटी कि समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
इसका मतलब यह हैं कि कुछ स्टॉक ऐसी हैं , जिनमे खरीदने और बेचने वालों कि संख्या बहुत कम हैं , ऐसी शेयरों के साथ समस्या यह हैं कि जब आप अपने खरीदे गए शेयरों को बेचने का ऑर्डर देते हैं । तो उनमें कोई खरीदार नहीं होता हैं । जिसका कुछ मतलब होता हैं । शेयरो में तरलता बहुत कम हैं ।
जबकि निफ्टी या बैंकनिफ्टी में लिकविडिटी कि कोई समस्या नहीं हैं , इसलिए आप निफ्टी और बैंकनिफ्टी में ट्रेडिंग करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं । आपको पता होगा कि निफ्टी भारत कि शीर्ष 50 कॉम्पनियों का सूचकांक हैं ।
जबकि बैंकनिफ्टी भारत के 12 सबसे बड़े बैंकों का सुचाकांक हैं । अगर आपको बैंकिंग सेक्टर कि अच्छी खासी जानकारी हैं । तो आपको बैंकनिफ्टी में ट्रेडिंग करनी चाहिए । नहीं तो आप निफ्टी से भी अच्छा पैसा कमा सकते हैं ।
निफ्टी या बैंकनिफ्टी में ट्रेडिंग करने के लिए आपको लॉट साइज 50 शेयर हैं । जबकि बैंकनिफ्टी में लॉट साइज 25 शेयर हैं । कुछ बड़े व्यपरियों निफ्टी के बजाय बैंकनिफ्टी में व्यापार करना बेहद पसंद करते हैं । क्योंकि कि इसमें आपको केवल 12 बैंकों पर नजर रखनी पड़ती हैं ।
जबकि निफ्टी में 50 कंपनी होती हैं । अगर आप बैंक निफ्टी में ट्रेडिंग करके पैसा कमाना चाहते हैं , तो आपको सिर्फ टॉप 4 से 5 बैंकों पर ही नजर रखनी होगी क्योंकि बैंकनिफ्टी के टॉप 5 बैंकों का वेटेज 50% से ज्यादा हैं अकेले एचडीएफ़सी बैंक का वेटेज 22% हैं ।
3. समाचारों पर ध्यान दीजिए – शेयर बाजार में पैसे कैसे कमाएं :- घर पर स्टॉक ट्रेडिंग करके पैसे कैसे कमाएँ , निश्चित रूप से समाचार के साथ रहना यंहा पर आवश्यक हैं , बहुत से बाजार के आंदोलन संमाचारों और घोषणाओं या उनकी अपेक्षाओं द्वारा दिए जाते हैं.
इसे मौलिक व्यापार भी कहा जाता हैं । अगर आप एक तकनीकी व्यापारी हैं ,, तब भी आपको मौलिक घटनाओं पर प्रायाप्त ध्यान देना चाहिए ।
क्योंकि इस तरह के आयोजन बाजार आंदोलनों में एक महत्वपूर्ण कारक हैं । उदाहरण के लिए , यदि आपके पास एक विश्वसनीय ट्रेडिंग रणनीति और कई तकनीकी संकेतक हैं , जो लॉन्ग समय तक व्यापार का संकेत देता हैं । तो एक बार आर्थिक कैलेंडर देख लें कि आपका आदेश वर्तमान समाचार से मेल खाता हैं या नहीं । हमारी लेख से आपको आपको समाचार के आधार पर ट्रेडिंग के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी ।
4. स्विंग ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाएं :- दोस्तों स्विंग ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए आपको कम कीमत पर शेयर खरीदना होगा और उसे अधिक कीमत पर बेचना होगा । स्विंग ट्रेडिंग में शेयर कई खरीद और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर आपका फायदा या नुकसान होता हैं।
स्विंग ट्रेडिंग से ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने के लिए आपको निफ्टी नेक्स्ट 50 कंपनीयों में पैसा लगाना चाहिए । ये कंपनीयां न तो बहुत बड़ी हैं , और न ही बहुत छोटी हैं , इसलिए इनमें आपका जोखिम बहुत कम होता हैं । और फायदा कि संभावना भी बहुत अधिक होता हैं ।
आप निफ्टी 50 कंपनीयों में स्विंग ट्रेडिंग भी कर सकते हैं । लेकिन इन कंपनीयों कि कीमतोंं में बहुत कम उतार – चढ़ाव होता हैं , जिसका मतलब हैं , कि निफ्टी नेक्स्ट 50 स्टॉक निफ्टी 50 स्टॉक कि तुलना में तेजी से बढ़ते हैं । बेशक निफ्टी 50 लंबी अवधि के निवेश के लिए बढ़िया हैं ।
लेकिन छोटी अवधि में स्विंग ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए यह उतना अच्छा नहीं हैं । अगर कोई स्टॉक बार – बार ऊपर – नीचे होता हैं । तो आप उसमे स्विंग ट्रैडिंग करके ज्यादा फायदा कमा सकते हैं । इसके लिए आपको सिर्फ समर्थन और प्रतिरोध को अच्छे से समझना होगा ।
5. रिस्क पर ध्यान दीजिए :- केवल उतना ही पैसे निवेश करें जितना आप ट्रेडिंग में रिस्क लेने को तैयार हो , जीवन में कभी भी कर्ज लेकर व्यापार न करें क्योंकि बहुत से व्यापारी कर्ज लेकर बर्बाद हो जाते हैं । जब भी आप ट्रेडिंग करें तो हमेशा स्टॉपलॉस लगाएं . एेसा करने से आप अपना रिस्की सीमित कर लेते हैं ।
महान व्यापारियों का अनुसरण करें और उनसे सीखें , ट्रेडिंग करते समय काभी भी अपना सभी पूंजी एक साथ निवेश ना कर दें , यदि आप किसी दिन फायदा कमाते हैं , तो लाभ का कम से कम 80% घर ले जाने का कोशिश करे और बाकी का 20% के साथ आप उसी दिन व्यापार कर सकते हैं ।
6. फ्यूचर्स और ऑप्शंस ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमाए :- फ्यूचर्स और ऑप्शंस से पैसा कमाने के लिए आपको सबसे पहले अपने ब्रोकिंग एप पर जाना होगा और एफ एंड सेगमेंट को सक्रिय करना होगा । फिर आप फीचर्स और ऑप्शंस में व्यापार करना शुरू कर सकते हैं।
शेयर बाजार में फीचर्स और ऑप्शंस में ट्रेडिंग करना थोड़ा रिस्की होता है, इसलिए आपको इसमें तभी ट्रेडिंग करनी चाहिए ,, जब आपको फ्यूचर्स और ऑप्शंस की अच्छी समझ हो .
शुरुआत में मैंने आपको बताया था, कि लोग कुछ ही मिनट में लाखों रुपए का मुनाफा कमा लेते हैं, मैं आपको बता दूं कि यह लोग ऑप्शंस ट्रेडिंग करते हैं । ऑप्शंस ट्रेडिंग में आपको कॉल और पुट ऑप्शंस खरीदना और बेचना होता है।
अगर आपको लगता है । कि बाजार ऊपर जाएगा तो कॉल ऑप्शंस खरीदकर पैसा कमा सकते हैं । और अगर आपको लगता है ,कि बाजार आज गिरने वाला है। तो आप पुट ऑप्शन खरीदकर मुनाफा भी कमा सकते हैं। इसका मतलब यह है , कि चाहे बाजार में तेजी हो या मंदी आप दोनों स्थितियां में ऑप्शंस ट्रेडिंग से पैसा कमा सकते हैं।
7. डमी पेपर पर ट्रेडिंग करके पैसे कैसे कमाए :- मैंने आपको पहले ही बता दिया है कि ट्रेडिंग से पैसे कमाने के लिए ट्रेडिंग सीखना और समझना बहुत जरूरी है । अगर आप बिना सीखे ट्रेडिंग करते हैं तो हो सकता है की शुरुआत में आप कुछ पैसा कमा ले लेकिन लास्ट समय तक आपको नुकसान ही होगा ।
क्योंकि ट्रेडिंग यह एक ऐसा नियम है , जहां एक ट्रेंडर लॉस करता है । तो दूसरा ट्रेडर प्रॉफ़िट कमाता है , इसका मतलब ट्रेडिंग में एक व्यक्ति के पास का पैसा दूसरे व्यक्ति के पास जाता है । इसलिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में जो नए लोग होते हैं । उनका ज्यादातर लॉस होते हुए दिखता है।
ऐसा इसलिए होता है , कि कई अनुभव भी व्यापारी है , जो कई वर्षों से व्यापार कर रहे हैं । और कुछ समय बाद उन्हें यह अच्छा एहसास हो जाता है । कि ऐसा यह कारण से होता है शेयर मार्केट में कई सारे एक्सपीरियंस अनुभवी वाले हैं । जिन्हें कई साल का रेगुलर ट्रेडिंग का अनुभव होता है । और कुछ समय बाद उन्हें एक अच्छा आईडिया भी आता राहत हैं ।
- ट्रेडिंग में चार्ट पैटर्न कैसे बनाते हैं ?
- कीमत कैसे बदलता है ?
- किसी को कहां से एंट्री करना चाहिए और कहां से एग्जिट करना चाहिए ?
- ट्रेड में कितना स्टॉप लॉस और कितना टारगेट रखना चाहिए ?
- लॉस को कैसे कम करें और प्रॉफिट को अधिकतम कैसे करें ?
यह सभी चीजें आप तभी सीख पाएंगे , जब आप ट्रेडिंग को समय देंगे . और लगातार इसका अभ्यास करेंगे एक अनुभवभी व्यापारी को इन सभी चीजों का लंबा अनुभव होता है । इसलिए वह पैसा कमाता है । जबकि एक नए व्यापारी को ज्यादातर शुरुआत में व्यापार में नुकसान या घाटा होता है।
अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो पेपर ट्रेडिंग आपके लिए सबसे अच्छा है । पेपर ट्रेडिंग का मतलब कागज पर व्यापार करना है । जब आपको चार्ट पर लगे की कीमत यहां से बनने वाली है । तो इस कागज पर लिख ले अपना लक्ष्य और स्टॉक लॉस भी लिख लें ।
कुछ समय बाद आपका लक्ष्य मूल्य या स्टॉक लॉस प्रॉफिट होगा । इस प्रकार लगातार पेपर ट्रेडिंग का अभ्यास करते रहिए और जब आपको लगे कि 10 में से 7 बार पेपर पर लाभ मिलना शुरू हो गया हैं । तो अब आप लाइव मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए तैयार है।
8. बाजार कि अस्थिरता वोलैटिलीटि से पैसे कैसे कमाएं :- बाजार में जितनी अधिक अस्थिरता वोलैटिलीटि होगी । आप ट्रेडिंग करके उतना अधिक पैसा कमा सकते हैं । अस्थिरता वोलैटिलीटि का मतलब है । कि बाजार में कितना उतार-चढ़ाव होता है।
यदि बाजार बार-बार ऊपर नीचे होता है , तो उसमें कई समर्थन सपोर्ट और प्रतिरोध रेजिस्टेंस बनते हैं। आपको बस चार्ट देखना है , और सपोर्ट प्राइस पर शेयर खरीदना है । फिर जब आप शेयर रेजिस्टेंस पर पहुंचते हैं । तो आप प्रॉफिट बुक कर सकते हैं ।
बाजार कि वोलैटिलीटि का फायदा उठाने के लिए आपको ऐसे स्टॉक ढूंढने होंगे , जिनमें उतार-चढ़ाव तो बहुत होता है । लेकिन ध्यान रखें कि उनमें लिक्विडिटी होनी चाहिए । इसके बाद सपोर्ट रेजिस्टेंस और चार्ट पेटर्न के बारे में थोड़ा जाने और ट्रेडिंग शुरू करें।
9. आप उस पैसे को निवेश कीजिए जिसकी आपको जरूरत नहीं हैं :- माना कि आप स्टॉक मार्केट लॉस उठाए बिना वित्तीय बाजारों में व्यापार करना चाहते हैं । पर इसका यह मतलब नहीं है , कि आपके सभी निवेश या ट्रेड लाभदायक होंगे । इसीलिए सिर्फ वही धन का निवेश करें जिसकी आपको अल्पावधि में आवश्यकता नहीं है , यह शेयर बाजार से पैसे कैसे कमाए की मुख्य और सबसे महत्वपूर्ण सिख है।
ये भी पढिए :- online paise kaise kamaye : 1 दिन में ₹2000 कैसे कमाए : Online\Mobile App से पैसे कैसे कमाए
Online/Trading se paise kaise kamaye ?
- आप शुरुआत में ट्रेडिंग से पैसे कैसे कमा सकते हैं ?
शुरू में लोगों के लिए ट्रेडिंग से पैसा कमाने के लिए उन्हें पहले ट्रेडिंग की मूल बातें सीखनी और समझनी होगी इसके लिए तकनीकी विश्लेषण और चार्ट पैटर्न का एक निश्चित ज्ञान आवश्यक होता है , और केवल तभी आप ट्रेडिंग से पैसा कमा सकते हैं।
- आप हर दिन ट्रेडिंग करके पैसे कैसे कमा सकते हैं ?
दैनिक ट्रेडिंग से पैसा कमाने के लिए , आपको हर दिन स्टॉक खरीदने और बेचने की जरूरत पड़ेगी है । इसलिए आपको इंट्राडे ट्रेडिंग करने की जरूरत है । इसके लिए अतिरिक्त आप इंट्राडे ऑप्शसं ट्रेडिंग के माध्यम से भी हर दिन पैसा कमा सकते हैं।
- आप मोबाइल के जरिए से ऑनलाइन ट्रेडिंग करके पैसे कमा सकते हैं ?
अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन ट्रेडिंग करके घर बैठे पैसे कमाने के लिए बस एक डीमैट खाता खोले जिसे किसी भी प्रकार ब्रोकर के पास खोला जा सकता है । उसके बाद आप शेयर बाजार में स्टॉक और उसके निफ्टी और बैंकनिफ्टी की ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं।
- क्या आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके पैसा कमा सकते हैं ?
हां आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करके पैसा कमा सकते हैं । हालांकि ध्यान रखें कि आपको केवल ऑनलाइन ट्रेडिंग में भाग लेना चाहिए , यदि आपको चार्ट देखना और तकनीकी विश्लेषण करने के लिए कुछ समझ है तो ,
ये भी पढिए :- whatsapp se paise kaise kamaye : हर महीने 22,500 से 30,000 तक 100% Full गारंटी
पेटीएम से पैसे कैसे कमाए : जानिए 10 अहम उपाय ( हर दिन 1500 से 2000 तक )
टेलीग्राम से पैसे कैसे कमाएं (Rs 2000 हर दिन)
Google se paise kaise kamaye , ₹35000 से ₹50000 तक आसानी से : 2024 : free bazaar india
कैसे ड्रीम11 से लाखों रुपये कमाते हैं (Dream11 se paise kaise kamaye)
Blogger से पैसे कमाए | how to make money from blogger (13 Pro Tips)
गूगल में नौकरी पाने के लिए क्या करें? || google me online job kaise paye
