केंद्र सरकार ने एक नई पेंशन योजना का ऐलान किया है और इसका नाम यूनिफाइड पेंशन स्कीम है इसे UPS pension भी कहा जा रहा है बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते क्योंकि UPS यानी (ups pension kya hai) यूनिफाइड पेंशन स्कीम अभी आज ही दिनांक 24 अगस्त 2025 को केंद्र के द्वारा मंजूर किया गया है।
इस योजना के अंदर अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी न्यूनतम 25 वर्ष तक काम किया है तो रिटायरमेंट के पहले नौकरी के आखिरी 12 महीने बेसिक पे का 50% पेंशन के रूप में ले सकता है।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की जानकारी आज शाम 7:30 बजे के समय जारी किया गया (UPS pension launch time & date)
केंद्र सरकार ने एक नई पेंशन योजना का ऐलान किया है और इसका नाम यूनिफाइड पेंशन स्कीम (ups pension) है यह फैसला आज ही कैबिनेट की बैठक में लिया गया था ,
यूपीएस (UPS) यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम आज शाम 7:30 बजे के समय जनता के बीच भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ने अश्वनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना के अंदर अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी ने कम से कम 25 साल तक काम किया हो तो रिटायरमेंट के पहले नौकरी के आखिरी 12 महीने के बेसिक पे का 50% पेंशन के रूप में ले सकता है।
₹10000 पेंशन के रूप में मिलेगा UPS Pension
इसके साथ ही अगर कोई भी पेंशन भोगी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो सरकारी कर्मचारियों के परिवार को उसकी मौत के समय तक मिलने वाली पेंशन का 60% मिलेगा और इसके साथ ही अगर कोई सरकारी कर्मचारी 10 साल के बाद नौकरी छोड़ देता है उसके बाद ₹10000 पेंशन के रूप में मिलेगा .
ups pension scheme kya hai – यूपीएस (UPS) का मतलब यूनिफाइड पेंशन स्कीम है और इसका उद्देश्य भारत सरकार के सरकारी कर्मचारियों को सुनिश्चित पेंशन देना है जिसे पारिवारिक पेंशन और सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन भी कह सकते हैं। ये जरूर पढ़ें – UPS meaning in computer
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ही कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है और इस योजना के लिए केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को unified pension scheme से डायरेक्ट फायदा होगा।
नौकरी वालों को NPS और UPS में से किसी एक scheme को लेने का विकल्प रहेगा
कर्मचारियों के पास NPS और UPS में से किसी एक scheme को लेने का विकल्प होगा । unified pension scheme के अंदर महंगाई इंडक्शन का लाभ भी कर्मचारी को मिलेगा । भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत रिटायरमेंट के समय एक मुक्त भुगतान कर दिया जाएगा ।
और हर 6 महीने की सर्विस के बदले मासिक पारिश्रमिक वेतन और दिए यानी महंगाई भत्ता का दसवां हिस्सा जोड़कर सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट पर मिलेगा।
ups ka matlab unified pension scheme has 5 pillars
अश्विनी वैष्णव कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ups ka matlab unified pension scheme है इस नई पेंशन योजना को 1 अप्रैल 2025 से पूरे भारत में लागू की जाएगी । उन्होंने कहा कि इस स्कीम के पांच लेयर्स हैं यानी पांच पिलर्स हैं 50% सुनिश्चित पेंशन इस ups / unified pension scheme का पहला पिलर है .
और दूसरा पिलर सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन होगा यूनिफाइड पेंशन स्कीम के अंदर कम से कम 10 वर्ष की नौकरी के बाद रिटायरमेंट पर ₹10000 हर महीने सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन दिया जाएगा।
कैसे लागू किया गया यूपीएस स्कीम (ups pension scheme)
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब हमने केंद्र सरकार के जेसीएम जॉइंट कंसलटेटिव मेकैनिज्म के साथ कई बार बैठक की और इसके बाद दुनिया के कई देशों में किस तरह की scheme लागू की गई है .
इस पर विचार विमर्श किया और उसके बाद भारत की अर्थव्यवस्था और केंद्र सरकार के बजट के मामले को समझने के लिए आरबीआई (RBI) के साथ भी बैठक की गई . तब जाकर इस UPS यानि यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू किया गया है .
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की ओर से बहुत समय से यह मांग की जा रही थी कि उन्हें सुनिश्चित पेंशन दी जाए सरकारी कर्मचारियों की इस भारी डिमांड पर हमने इस मामले पर रिसर्च किया और 50% सुनिश्चित पेंशन इस योजना के अंदर लेकर आए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा – UPS सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी
आईपीएस के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि भारत की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी कर्मचारियों पर हमें गर्व है यूनिफाइड पेंशन स्कीम यानी यूपीएस इन सभी सरकारी कर्मचारी की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने और उनके जीवन में लाभ पहुंचाने के लिए है । my government official website
भारत सरकार का यूपीएस स्कीम को लेकर यह कदम सरकारी कर्मचारी और उनके कल्याण और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
