Motivational story for student in hindi (हाथी का बंधन-हिन्दी कहानी)

motivational storystudent लाइफ में कई बार ऐसा होता है कि वह पीछे हट जाता है, और कभी असफलता मिलने के बाद आगे बढ़ने का प्रयास ही नहीं करते|

 कुछ तो अपने आप को बंधे रखते हैं तो वह बंधे रखने वालों के लिए यह बहुत ही बढ़िया स्टोरी है, बहुत ही बढ़िया Motivational story कही जा सकती है|

Motivational Story hindi | हाथी का बंधन

हाथी के पास एक दिन एक आदमी आता है| हाथी को छोटी सी रस्सी से बंधा देख वह आदमी बहुत ही आश्चर्य में होता है|

 उसे कुछ समझ में नहीं आता तब वह हाथी को संभालने वाले प्रशिक्षक के पास जाता है, और कहता है कि यह हाथी इतना बड़ा है तो छोटी सी रस्सी उसे कैसे बांध सकती है|

 हाथी को संभालने वाले प्रशिक्षक उस आदमी को बताते हैं कि हाथी जब छोटा था तभी यह रस्सी से उसको बांधा गया था और बड़ा होने के बाद उसे लगता है कि वह रस्सी से नहीं छूट सकता|

 कहीं पर भी जाएगा तो रस्सी से पकड़ सकती है| इसी डर की वजह से हाथी अपने आप को कभी छुड़ाने की कोशिश भी नहीं करता और यही छोटी सी रस्सी के साथ बंधा रहता है|

सफलता पाने का तरीका – 

हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही होता है कोई भी काम इसीलिए छोड़ देते हैं कि एक बार हमें असफलता मिली होती है और असफलता मिलने के बाद सफल बनने का हम प्रयास ही नहीं करते| यह प्रयास ना करना ही हमारी कमजोरी है |जो हमें सफल बनाने से रोकती है|

 अगर हमें सफल बनना है तो हाथी की तरह बंधे रहकर नहीं मगर अपने मन की सुनकर रस्सी तोड़कर ही हम आगे बढ़ सकते हैं| 

यही बात मैं समझाना चाहती हूं कि student को अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए असफलता मिली हो उसको लेकर नहीं चलना चाहिए| बल्कि हमेशा यही सोचना चाहिए कि मैं जल्द ही सफल बनूंगा और कोई भी एग्जाम हो उसे पार करके आगे ही बढ़ता रहा हूं|

Leave a Comment