Motivational story for student-(मोटिवेशनल स्टोरी फॉर स्टूडेंट) Motivational story in hindi | 2023

motivational story in hindi यानि के प्रेरणा देने वाली कहानियां| जब हम कोई काम करना शुरू करते हैं तब काम करने का हमारे में बहुत ही उत्साह होता है मगर जैसे समय बीतता है काम करने का हमारा उत्साह कम होता जाता है क्योंकि हम और कोई ख्यालों में और कोई विचारों में लगे रहते हैं| स्टूडेंट के लिए भी ऐसा ही है हर एक समय पर प्रेरणा देने वाली कहानी या तो कहा जाए कि प्रेरणादायक बात स्टूडेंट के लिए बहुत ही मायने रखती हैं|

ऐसे ही प्रेरणादायक(motivational) कहानियां छात्रों को बहुत ही काम आते हैं| आज मैं आपको ऐसे ही तीन कहानियां बताऊंगी| जो आपके अंदर जोश और काम करने का उत्साह भर दे|

मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी में

प्रेरणादायक कहानी -1

मछुआरा और तीन मछलियां

एक तालाब में बहुत सारी मछलियां रहती थी| तीन दोस्त थी, और हमेशा साथ में ही रहती थी| कभी अलग नहीं होती थी|

1 दिन तालाब के पास मछुआरा आता है| तालाब में बहुत सारी मछलियां देखकर मछुआरे की लालच बढ़ जाती है| मछुआरा जहां पर अपने और दोस्तों को बुला कर आता है| सभी मछुआरे जाल डालने के लिए तैयार होते हैं| तीन मछलियां बहुत ही डरती है कि हम कहीं मछुआरे की जाल में पकड़े ना जाए|

तीनों में एक बुद्धिमान मछली होती है कहती है कि,” हमें दूसरे तालाब में जाना चाहिए यहां से जल्दी ही निकलना चाहिए”| एक मछली सहमत हो जाती है मगर दूसरी मछली जाने से मना करती है| उसे लगता है कि तालाब ही उसका घर है| वह मछली दोनों मछलियों को भी कहते हैं कि,”यह तालाब हमारा घर है इसको छोड़कर हमें नहीं जाना चाहिए|”

तभी दोनों मछलियां अपने दोस्तों को समझाना छोड़कर दूसरे तालाब में चली जाती है| और जो मछली तालाब को छोड़ना नहीं चाहती थी वह वहीं पर रहती है| दूसरे ही दिन मछुआरे आते हैं और जोतालाब छोड़कर जाना नहीं चाहती थी वह मछली पकड़ी जाती है और मर जाती है|

सीख: परिस्थिति जैसी हो वैसा ही हमारा बर्ताव होना चाहिए| कई बार ऐसी परिस्थिति आते हैं जिसमें हमें अंदरूनी भावनाओ छोड़कर आगे बढ़ना होता है| अगर ऐसा नहीं किया तो हम बहुत ही पीछे रह जाएंगे और हो सकता है कि हम मछली की तरह रहे भी नहीं|

प्रेरणादायक कहानी-2

मधुमक्खी और कबूतर

नदी के किनारे एक बड़ा सा पेड़ था| पेड़ पर मधुमक्खियों ने अपनाछाता लगाया हुआ था| मधुमक्खियां पूरे दिन गुनगुनाने औरशहद इकठठा करने में व्यस्त रहती थी| एक मधुमक्खी को प्यास लगती है और पानी पीने के लिए वह नदी पर जाती है|

मधुमक्खी जैसे ही नदी के पास जाकर पानी पीने की कोशिश करती है तो अचानक से पानीका बहाव बढ़ जाता है और मधुमक्खी पानी में डूबने लगती है तभी दूर से एक सुंदर कबूतर यह देख कर जल्दी से उड़कर आता है और मधुमक्खी को बचाने के लिए बड़ा सा पत्ता फेंकता है| पत्ते पर मधुमक्खी चढ़कर बच जाती है और धीरे-धीरे उड़ जाती है|

कुछ समय बीत जाता है ऐसे ही और एक दिन कबूतर बहुत ही भयानक परिस्थिति में आ जाता है| कबूतर बैठा हुआ था तभी शिकारी उस पर निशाना साधा| बाहर निकलने का रास्ता है लेकिन कबूतर के चारों एक बड़ा सा बाज दिखाई देता है| जिससे कबूतर उड़ नहीं पाता और वही पर रह जाता है|

तभी वहां मधुमक्खी आती है और शिकारी को डंक मारती है शिकारी का निशाना चूक जाता है और कबूतर वहां से उड़ जाता है|

सीख :इससे हमें यह सीख मिलती है कि कोई भी हम अच्छा काम करें तो वह हमारे पास लौट कर जरूर ही आता है| इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अच्छा कर्म करना चाहिए क्योंकि फिर वापस हमें है वही अच्छा कर आगे आएगा|

प्रेरणादायक कहानी-3

मेहनत से ही सफलता मिलती है

एक गांव है जिसमें एक किसान रहता था जो बहुत ही मेहनती था| किसान के पास अंगूर के बगीचे थे| फसल इतनी होती थी किसान की तिजोरी हमेशा भरी रहती थी| किसान के तीन बेटे बहुत ही आलसी थे| छोटे-छोटे काम करने का भी नहीं उठाते थे| हमेशा आराम करते रहते थे जिसकी किसान को बहुत ही फिक्र हो रही थी|

एक बार किसान बहुत ही गंभीर रूप से बीमार हो जाता है उसे ऐसा लगता है कि उसकी मृत्यु निकट आ रही है तब अपने तीनों बच्चों को बुलाकर कहता है” प्रिय बच्चों, मैं देख रहा हूं कि मेरी मृत्यु निकट आ रही है लेकिन इससे पहले कि मैं मर जाऊं लोगों को बताना चाहता हूं, मैंने खेत में खजाना गाड़ दिया है, खजाना पाने के लिए आप लोगों को पूरा खेत खोदना पड़ेगा|”

इतना कह कर ही बूढ़ा किसान मर जाता है| उसका अंतिम संस्कार करने के बाद बच्चे सब खेत में खुदाई में लग जाते हैं| पूरे खेत खुदाई करने के बावजूद हाथ में कुछ नहीं आता| मगर खेत में खुदाई के बाद फसल ज्यादा हो जाती है जिससे आमदनी बढ़ जाती है|

सीख: हमें कुछ भी पाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है अगर मेहनत नहीं करेंगे तो हमें अच्छा फल नहीं मिल सकता| किसान के मरने के बाद किसान के बेटे ने खेत की खुदाई नहीं की होती तो खेत में फसल नहीं होती हो और पैसे नहीं मिलते इस बात से हमें यही जानकारी मिलती है कि किसान के बेटे की तरह हमें भी मेहनत करनी पड़ती है तभी हमें फल मिलता है|

Leave a Comment