नोटपैड क्या होता है | computer me notepad kya hai | How to use in computer

नोटपैड (Notepad) क्या होता है ?और कैसे इस्तेमाल करें? – नोटपैड एक साधारण टेक्स्ट एडिटर प्रोग्राम है यह एक एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर है जो microsoft Windows os के साथ आता है इसका इस्तेमाल आप किसी भी तरह का Text लिखने के लिए कर सकते हैं किसी भी टेक्स्ट डॉक्यूमेंट को आप इस Notepad app में लिखकर save कर सकते हैं. 

 उदाहरण के लिए –  यदि आप किसी topic के ऊपर लेख लिखना चाहते हैं तो आप नोटपैड ऐप को ओपन करके लिख सकते हैं.  और फिर इसे सेव करके अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में किसी सुरक्षित फोल्डर में रख सकते हैं.  इसके अलावा आप इसके फाइल नेम (file name) को edit कर सकते हैं.  दोबारा से आप इस नोटपैड की फाइल को ओपन करके अपने लिखे हुए लेख को मॉडिफाई कर सकते हैं. 

 नोटपैड क्यों उपयोग किया जाता है ?-

 नोटपैड को साधारण रूप से टेक्स्ट लिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है नोटपैड का इस्तेमाल नॉर्मल programming के तौर पर भी किया जाता है.  यदि आप किसी तरह का प्रोग्राम लिखना चाहते हैं कंप्यूटर में तो आप नोटपैड का इस्तेमाल करके लिख सकते हैं. 

नोटपैड क्या होता है  computer me notepad kya hai  How to use in computer

 यदि आप ब्राउजिंग बेस्ट प्रोग्राम लिखना चाहते हैं तो आप एचटीएमएल की कोड नोटपैड ऐप में लिखकर इससे ब्राउज़र में ओपन करके रन कर सकते हैं.  यानी छोटे-मोटे साधारण प्रोग्राम को आप notepad app में लिख सकते हैं और इसे run कर सकते हैं. 

 windows 11 में notepad app को update किया गया है अब आप नोटपैड ऐप को डार्क मोड में भी यूज कर सकते हैं इसके अलावा नोटपैड एप का लुकआउट भी चेंज कर दिया गया है.  नोटपैड एप्लीकेशन एक फ्री ऐप है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है. 

 नोटपैड कैसे इस्तेमाल करें | How to use notepad app in hindi

 नोटपैड का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना पड़ेगा. 

  1.  सबसे पहले अपने लैपटॉप/  कंप्यूटर में विंडो icon के साइड दिए गए search बार में नोटपैड टाइप करें.
  2. अब आपके कंप्यूटर की स्क्रीन पर नोटपैड ऐप दिखाई देगा इस पर क्लिक करके ओपन करें.
  3.  अब सिंपली आप इसमें जो भी टेक्स्ट लिखना चाहते हैं आप लिख सकते हैं.
  4.  यदि आपके कंप्यूटर या laptop में हिंदी लैंग्वेज पैक स्टार्ट है तो आप नोटपैड में हिंदी भाषा में भी लिख सकते हैं.
  5.  जब आपने नोटपैड में पैराग्राफ लिख लिया हो फिर इसलिए सेव करना होता है.
  6.  नोटपैड की फाइल को सेव करने के लिए अपने कंप्यूटर के कीबोर्ड से ctrl + s  एक साथ प्रेस करें.
  7.  इसके बाद आपको यहां पर notepad की फाइल को सेव करना है वह लोकेशन चुने.
  8.  अब आपको फाइल नेम में किस नाम से अपने नोटपैड की फाइल को save करना चाहते हैं वह name टाइप करें.
  9.  अब save बटन पर क्लिक कर दें.
  10.  यदि आपको नोटपैड की फाइल को ओपन करना हो तो जहां पर आप ने सेव किया है वहां पर जाकर नोटpad की फाइल को ओपन करके दोबारा से इसे मॉडिफाई कर सकते हैं.

 इस प्रकार आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में नोटपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं.  विंडो 11 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार नए तरीके से नोटपैड फाइल क्रिएट कर सकते हैं.

 डेस्कटॉप पर नोट पैड की फाइल कैसे बनाएं? Notepad ki file kaise banaye computer me

  1.  सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन पर आपको राइट क्लिक करना है.
  2.  इसके बाद आपको न्यू वाले ऑप्शन पर घर चले जाना है.
  3.  फिर आपको नोटपैड  टेक्स्ट फाइल का ऑप्शन दिखाई देगा.
  4.  आपको नोटपैड (text file) पर क्लिक कर देना है
  5.  अब आपके डेस्कटॉप स्क्रीन पर नोटपैड की फाइल बन जाएगी.
  6.  इस पर डबल क्लिक करके इसे ओपन कर ले.
  7.  अब इसमें आप जो भी चाहे लिख सकते हैं.
  8.  लिखी गई जानकारी को सेव करने के लिए ctrl + s का इस्तेमाल करें

 इस प्रकार आप बहुत आसानी से लैपटॉप या कंप्यूटर की होम स्क्रीन पर नोटपैड की फाइल बना सकते हैं और जल्दी से किसी जानकारी को लिखना हो तो लिख सकते हैं. 

 नोटपैड के बारे में जानकारी-

 दोस्तों हमने सीखा नोटपैड क्या है और नोटपैड का उपयोग क्यों किया जाता है आप कैसे नोटपैड का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा हमने विंडो 11 में डेस्कटॉप स्क्रीन पर नोटपैड फाइल बनाने का तरीका भी सीखा.  आपको यह जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके जरूर बताएं इस तरह की जानकारी के लिए रोजाना मेघा हिंदी वेबसाइट पर विजिट करें. 

 इस पोस्ट को अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें. 

 कंप्यूटर में ऐप अपडेट कैसे करते हैं

 ऑपरेटिंग सिस्टम क्या होता है?

 मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग क्या होता है और उसके फायदे नुकसान क्या है

1 thought on “नोटपैड क्या होता है | computer me notepad kya hai | How to use in computer”

Leave a Comment